कोटद्वार पुलिस ने चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में फरार 02 वारंटीयो को किया गिरफ्तार ।

कोटद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी वारंट फ़ौ0 वाद संख्या -690/2023, धारा-138 NI Act से सम्बंधित अभियुक्त दीप चंद कुकरेती व फ़ौ0 वाद संख्या-5181/2023, धारा-138 NI Act से सम्बंधित अभियुक्त नरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है उक्त दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
1. नरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र लाल, निवासी- ध्रुवपुर, कोटद्वार
2. दीप चन्द्र कुकरेती पुत्र गणेश चन्द्र, निवासी- धुव्रपुर पदमपुर सुखरौ, कोटद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *