चार धाम यात्रा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं व आमजन को ना हो कोई परेशानी इससलिए पौड़ी पुलिस द्वारा तत्परता से ट्रैफिक ड्यूटियों का किया जा रहा निर्वहन ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में समस्त पुलिस बल को पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी करने व चार धाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं/पर्यटकों व आमजनों की सुरक्षा हेतु सक्रिय रूप से कार्यरत रहने व यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू व सकुशल संचालन कराने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में पौडी पुलिस द्वारा लगातार समर्पित होकर अपनी ड्यूटियों का निर्वहन किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने व किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति से निपटने हेतु लगातार ट्रैफिक व्यवस्थाओं सुचारू रखने के साथ ही वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़े ना करने हेतु लाउडहेलर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थालों पर ही वाहनों को पार्क करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघनता के साथ चेकिंग भी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *