कोटद्वार शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पौड़ी पुलिस ने धर दबोच शातिर चोर से हुई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जा चुका है जेल।

कोटद्वार | आजिम, निवासी- लकड़ी पड़ाव द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि मेरी मोटर साइकिल संख्या UK15 8809 (बजाज डिस्कवर) को किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0-117/25, धारा 303(2) बी.एन. एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी,सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर तंत्र की सूचना पर रात्रि में चैकिंग के दौरान उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अजय को रेलवे स्टेशन के पीछे पुराने डाकघर के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवशयक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त पर कोतवाली कोटद्वार पर पूर्व में दर्ज मु0अ0स0-100/25, धारा- 303(2) बीएनएस बी.ई.एल रोड से सेटरिंग चोरी व मु0अ0स0,102/25 धारा 303(2) बीएनएस में पीडब्लूडी के सरकारी रोड रोलर का पहिया चोरी करने में वांछित अभियुक्त था ।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0,117/25 धारा 303(2) 317(2) बीएनएस ।
2. मु0अ0स0,100/25 धारा 303(2) बीएनएस ।
3. मु0अ0स0,102/25 धारा 303(2) बीएनएस ।

बरामद माल
मोटर साइकिल UK 15-8809 बजाज डिस्कवर।

नाम पता अभियुक्त
अजय पुत्र धर्म सिंह उर्फ धर्मवीर, निवासी- कौड़ियां कैम्प,कोटद्वार पौड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *