वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में लक्ष्मणझूला के वेद निकेतन आश्रम में पौड़ी पुलिस ने की मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल के दौरान आश्रम में घुसे 05 आतंकियों को मार गिराने के साथ ही आश्रम के बच्चों का किया गया सफल रेस्क्यू |

पौड़ी | भारतीय सेना द्वारा चलाये “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हाई अलर्ट घोषित किया गया है इस दौरान सभी सुरक्षा ईकाइयों को सुरक्षात्मक दृष्टि से आपातकाल की स्थिति में तैयार रहने व आमजन को इस प्रकार की स्थिति से निपटने हेतु प्रशिक्षण देने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की युद्ध व आपात की स्थिति में आत्मरक्षा के साथ ही अपने आस-पास के लोगों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है । इसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा इस प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन करने व आमजन के साथ समन्वय कर उन्हें जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में थानास्तर पर गठित पुलिस की अलग-अलग टीमों, एटीएस (एण्टी टेरिरिस्ट स्क्वॉड), फायर सर्विस,वायरलेस, प्रशासन, मेडिकल आदि टीमों द्वारा एक साथ मिलकर संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस मॉक ड्रिल को वास्तविक घटनास्थल का रूप दिया गया जिसमें सबसे पहले थाना लक्ष्मणझूला पर सूचना प्राप्त हुई कि वेद निकेतन आश्रम में 4-5 आतंकी घुस गये है जनके पास आधुनिक हथियार भी हैं उनके द्वारा आश्रम में पढ़ने वाले 10-15 बच्चों को बंधक बना दिया गया है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लक्ष्मणझूला से पुलिस टीम, एटीएस व फायर सर्विस की टीमों द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला गया। सर्वप्रथम आश्रम के अन्दर फंसे लोगों के विषय में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के साथ ही आश्रम का नक्शा तैयार किया गया तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के नेतृत्व में कुशल रणनीति बनायी गयी, जिसमें ऐसी गतिविधियों से निपटने के लिए गठित एटीएस के जवानों द्वारा बच्चों को पुलिस की सहायता से सकुशल आतंकवादियों के कब्जे से छुड़ाया गया काफी देर चले इस अभियान में सुरक्षा बलों द्वारा आश्रम में घुसे सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस ऑपरेशन के दौरान आश्रम के 02 बच्चे घायल हो गये जिन्हें मौके पर मौजूद चिकित्सा टीम के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हायर सेंटर हेतु रेफर कर दिया गया फायर सर्विस द्वारा छिटपुट लगी आग पर काबू पाया गया व शेष बच्चों व अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सम्पूर्ण घटनास्थल को सुरक्षा की दृष्टि से रेड जोन घोषित कर मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *