पौड़ी | वादी शशिधर थपलियाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार में आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनके परचून की दुकान पर उनका मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया किया गया और उनके फोन से UPI कर 41,000/- रुपये भी निकाल दिये हैं। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल मु0अ0सं0-122/2025, धारा-303(2) BNS पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश सिंह तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही कर कोटद्वार बाजार क्षेत्रान्तर्गत लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने व आस पास से कुशल जानकारी प्राप्त की गई जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवक गौरव निवासी सिम्बलचौड़ कोटद्वार, को फॉरेस्ट चौकी,BEL रोड कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा इस चोरी की घटना को करने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त के पास से वादी के फोन को चोरी कर फोन-पे UPI से निकाले गयी कुल धनराशि में से 13,500/- रुपये की धनराशि को बरामद किया गया साथ ही वादी के REDMI कम्पनी के मोबाइल फोन को भी युवक के कब्जे से क्षतिग्रस्त हालत में बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
गौरव (उम्र-19 वर्ष) पुत्र श्री जयपाल, निवासी- सिम्बलचौड, पदमपुर सुखरौ कोटद्वार ।
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण
1. 13,500/- रुपये
2. घटना में प्रयुक्त वाहन (स्कूटी,वाहन संख्या UK15-D-3532)
3. एक अदद REDMI कम्पनी का मोबाइल फोन,क्षतिग्रस्त हालत में।
















Leave a Reply