पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने के साथ ही आमजन को जन जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा चार धाम यात्रा व वीकेंड में बढ़ते पर्यटकों क आगमन के दृष्टिगत यातायात को सुचारू व सुरक्षित रूप से संचालन कराने के लिए स्थानीय वाहन चालकों के साथ गोष्ठी कर यातायात नियमों का पालने करने व सड़क सुरक्षा की व्यवस्थाओं को बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने,नशे में वाहन ना चलाने,यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने तथा एक गुड समेटिरियन का फर्ज निभाने हेतु प्रेरित किया व चालकों को नशे में वाहन ना चलाने तथा यातायात नियमों के पालन करने की शपथ भी दिलाई गयी। साथ ही लक्ष्मणझूला क्षेत्र में वाहन चालकों को अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने हेतु लगातार लाउडहेलर की मदद से अनाउंसमेंट कर जागरूक किया जा रहा है। जिससे कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में किसी भी प्रकार के जाम की स्थिति पैदा ना हो। इसके अलावा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा घाटों पर स्नान कर रहे पर्यटकों को सावधानी बरतने के साथ निर्धारित स्थलों पर ही नहाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है ।
लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाने व वाहन को निर्धानित पार्किंग में पार्क करने हेतु किया जा रहा प्रेरित ।
















Leave a Reply