पौड़ी | रात्रि को नगर निगम के वाहन चालक प्रफूल नेगी द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर आकर सूचना दी गयी कि रात्रि में नगर पालिका तिराहे के पास कुछ शरारती व असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के नशे में हुड़दंग कर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान जब मेरे द्वारा नगर निगम के वाहन को लेकर आया गया तो इन लड़कों द्वारा मेरे साथ विवाद कर गाली गलौच करने लगे इसी दौरान उनमें से एक युवक द्वारा नगर निगम के वाहन को पत्थर मारकर वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस सूचना पर कोतवाली श्रीनगर पर अज्ञात युवकों के विरूद्ध मु.अ.सं- 27/2025, धारा- 115(2)/323(4)/351(2)/352/318(4) BNS पंजीकृत किया गया साथ ही प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। उक्त घटना स्थल की CCTV कैमरा फुटेज आदि का अवलोकन करने व आस पास पूछताछ करने पर पाया गया कि उक्त घटना में नगर निगम के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने वाला युवक अभय रावत निवासी न्यू डांग श्रीनगर का रहने वाला है जिस पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अभय को रात्रि में ही गिरफ्तार किया गया तथा घटनाक्रम में वाहन चालक से लड़ाई-झगड़ा एवं गाली गलौच करने तथा उक्त घटना कारित करने में अभय का साथ देने वाले दो अन्य युवकों की पहचान आयुष मड़ोली निवासी न्यू डांग श्रीनगर व गौतम निवासी- मिस्त्री मौहल्ला श्रीनगर के रूप में हुई, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा सुबह के समय गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा नगर निगम वाहन चालक के साथ आपसी तू-तू-मैं होने के पश्चात शराब के नशे में वाहन का शीशा तोड़ना बताया गया है उक्त घटना क्रम के सभी पहलुओं पर आवश्यक जांच की जा रही है साथ ही गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. अभय रावत (उम्र 22 वर्ष) पुत्र श्री सुनील रावत, निवासी- न्यू डांग श्रीनगर।
2. आयुष मड़ोली (उम्र 27 वर्ष) पुत्र रमेश चन्द्र मडोली, निवासी- न्यू डांग श्रीनगर ।
3. गौतम (उम्र 22 वर्ष) पुत्र धनी चन्द्र, निवासी- वाल्मीकि मन्दिर मिस्त्री मौहल्ला, श्रीनगर, हाल निवासी- मणी चौरास, टिहरी गढ़वाल।
















Leave a Reply