पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अग्निशमन अधिकारी पौड़ी को मुख्य संस्थानों जैसे अस्पतालों,होटलों,मुख्य कार्यालय, स्कूल, कॉलेजों, बड़े प्रतिष्ठानों में जाकर फायर सेफ्टी उपकरणों की चेकिंग करने के साथ ही प्रशिक्षण व बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में फायर यूनिट पौड़ी द्वारा वर्तमान में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 के अवसर पर स्कूलों कॉलेजों, प्रतिष्ठानों व आमजन के बीच में जाकर लगातार फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पौड़ी सुनील दत तिवारी के नेतृत्व में फायर यूनिट पौड़ी द्वारा केंद्रीय विद्यालय पौड़ी,हिल इंटरनेशनल स्कूल में, फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा आर0 सी0 मेमोरियल पब्लिक स्कूल श्रीनगर,गुरुकुल स्कूल श्रीनगर तथा फायर यूनिट थलीसैंण टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज कपरौली में जाकर स्कूलों में रखे प्रथमिक अग्निशमन उपकरणों का सेफ्टी निरीक्षण किया गया तत्पश्चात उपस्थित स्कूल स्टॉफ व छात्र-छात्राओं को आगजनी की घटनाओं जैसे घरेलू LPG सिलेंडर की आग, बिजली की आग,जंगल की आग या अन्य किसी भी प्रकार की आगजनी से दौरान किये जाने वाले सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गई साथ ही स्कूलों में रखे प्राथमिक अग्निशमन उपरणों की बैसिक जानकारी प्रदान कर उनका फायर सेफ्टी परीक्षण व रोप,स्टील बार की सहायता से स्ट्रेचर बनाने का अभ्यास करवाया गया। फायर जागरूकता पंम्पलेट का वितरण कर अपने परिजनों व आस पास सभी लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया ।
फायर सर्विस पौड़ी द्वारा वृहद् स्तर पर चलाया जा रहा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम ।
















Leave a Reply