विशेषकर शराब पीकर(04) व ओवर लोडिंग (07) कर वाहन चलाने वाले कुल 11 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को दिन रात सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व ओवर लोडेड वाहन चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत देर सायं तक चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 वाहन चालकों (कोटद्वार-02, पौड़ी-01,लक्ष्मणझूला-01 व यातायात कोटद्वार-01) के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ओवर लोडिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 07 वाहन चालकों (कोटद्वार-03,यातायात श्रीनगर-01,यातायात कोटद्वार-01थलीसैंण-01 व धूमाकोट-01) के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में यातायात नियमों का उलंघन करने पर कुल 219 वाहनन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *