सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग कर हुडदंग मचाने वाले 07 व्यक्तियों पर कोटद्वार पुलिस ने की चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को शराब पीकर वाहन चलाने वालों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुये 07 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध उत्तराखण्ड़ पुलिस एक्ट के तहत कड़ी चालानी कार्यवाही कर मर्यादा में रहने की हिदायत दी गयी

नाम पता सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले।
1. अमित रावत पुत्र फतेह सिंह, निवासी- तडियाल चौक कोटद्वार।
2. सागर पुत्र गजेंद्र रावत, निवासी- लैंसडाउन
3. शुभम पुत्र गजेंद्र, निवासी- लैंसडाउन
4. अखिलेश जोशी पुत्र अनिल जोशी, निवासी- बालासौड़ कोटद्वार
5. ऋतिक पुत्र धर्म सिंह, निवासी- कौडिया कोटद्वार
6. सागर पुत्र प्रदीप, निवासी- कोड़िया कोटद्वार
7. मनीष कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवसी- मोहम्मदपुर थाना देहात जनपद बिजनौर उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *