पौड़ी |
वादी सैम्पी भण्डारी निवासी-धारा रोड पौडी द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा whatsapp से ANT GPT क्रिप्टो करेन्सी व माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर वादी से 9,20,500 रू0/- की साइबर धोखाधड़ी की गयी है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पौडी में मु0अ0सं0-52/2024, धारा-420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन के पर्यवेक्षण, पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा के निर्देशन, प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान इस उक्त साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह एक सदस्य को हरियाणा से संचालित होना प्रकाश में आ रहा था जिस पर पुलिस टीम द्वारा हरियाणा में दबिश देकर इस गैंग के एक सदस्य करन शर्मा को पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था साथ ही इस धोखाधड़ी में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा की गई कुशल सुरागसी पतारसी द्वारा इस प्रकरण में गिरोह के एक अन्य सदस्य की अभिषेक शर्मा, निवासी जयपुर राजस्थान के संलिप्त रहने की पुष्टि हुई। अभियुक्त शातिर साइबर अपराधी होने के कारण पुलिस की भनक लगते ही अपने ठिकाने बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस से बच रहा था। अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रू0 ईनाम भी घोषित किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा काफी जद्दोजहद करते हुये ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी की गयी। काफी चुनौतियों का सामना करते हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अभिषेक शर्मा,निवासी- जयपुर राजस्थान को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कने के पश्चात जेल भेज दिया गया है। इस मामले से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु भी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
अभिषेक शर्मा, पुत्र गणेश नारायण बागड़ा, निवासी बगरु जयपुर राजस्थान।
















Leave a Reply