पौड़ी पुलिस ने घरेलू हिंसा व पुलिस एक्ट से सम्बन्धित 02 वारण्टियों को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं । जिसके क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी NBW वारण्ट वाद संख्या-19/2021, धारा- 323, 498(A) IPC व ¾ दहेज अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्ता सुनीता रावत व NBW वारण्ट वाद संख्या- 01/2025, पुलिस अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त प्रवेंद्र उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों गिरफ्तारशुदा वारण्टियों को न्यायालय लैंसडाउन के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई ।

नाम पता अभियुक्त गण
सुनीता रावत (उम्र 58 वर्ष) पत्नी श्री दिलबर रावत,निवासी- ग्राम रतकोट,थलीसैंण।
प्रवेंद्र उर्फ प्रवीण (उम्र 35 वर्ष) पुत्र श्री प्रभाकर, निवासी- कुठैल गांव, अदालीखाल,धुमाकोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *