सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी बरामद ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अवैध सट्टेबाजी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से ₹3,420/- नकद एवं सट्टे का एक रजिस्टर बरामद किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी अभियान निरंतर जारी रहेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
गुलजार उर्फ सद्दाम ,निवासी -ग्राम तारानगर, थाना बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

*बरामद माल*
1. ₹3,420 नकद
2.एक रजिस्टर, जिसमें सट्टे का विवरण अंकित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *