होटल में अवैध रूप से शराब परोसने वालों पर श्रीनगर पुलिस का शिकंजा, होटल संचालक गिरफ्तार |

श्रीनगर | नशामुक्त अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान एक होटल में अवैध रूप से शराब परोसे जाने पर होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। दैनिक चेकिंग के दौरान खंडाह पुल के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में संचालक द्वारा ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संचालक जगमोहन सिंह को आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 के अंतर्गत गिरफ्तार किया | मौके से शराब की बोतलें एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गई । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है ।

⚠️ पौड़ी पुलिस का स्पष्ट संदेश—
होटल, ढाबों अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब पीने, पिलाने या परोसने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *