पौड़ी | जनपद रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण और मौसम विभाग द्वारा रुद्रप्रयाग के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार भारी वर्षा एवं आंधी-तूफान की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है । वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्र में लगातार वर्षा जारी है, जिसके दृष्टिगत केदारनाथ की ओर जाने वाले यात्रियों को अस्थायी रूप से रोका जा रहा है तथा पैदल मार्ग पर संचालित यात्रियों को निकटतम होल्डिंग क्षेत्रों एवं सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रीनगर क्षेत्र में भी केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित होल्डिंग एरिया में रोका जा रहा है। मौसम सामान्य होने तथा मार्ग की स्थिति सुरक्षित पाए जाने के उपरांत ही वाहनों एवं यात्रियों को आगे भेजा जाएगा | सभी श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें ।
जनपद रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण और मौसम विभाग द्वारा रुद्रप्रयाग के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार भारी वर्षा एवं आंधी-तूफान की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है ।
















Leave a Reply