कोटद्वार |
आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार चंद द्वारा कोतवाली पौड़ी में तथा क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाई द्वारा कोतवाली कोटद्वार में सीएलजी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से ईद पर्व को आपसी प्रेम, सामाजिक सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने के साथ ही पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई । इसी क्रम में थाना सतपुली में थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र के धर्मगुरुओं, गणमान्य व्यक्तियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में आपसी समन्वय, भाईचारे एवं सामाजिक एकता को बनाए रखते हुए ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि त्योहार की खुशियों को मिल-जुलकर मनाएं तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।
ईद पर्व को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई समन्वय बैठकें शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व को मनाने हेतु किया प्रेरित ।














Leave a Reply