पौड़ी | चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आवाजाही निरंतर बनी हुई है, जो पूर्णतः सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है। पौड़ी पुलिस की सतर्क निगरानी और समर्पित ड्यूटी के चलते यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, सुविधा एवं सुगमता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस द्वारा निरंतर सक्रियता के साथ व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा सूझबूझ एवं धैर्य के साथ वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखा जा सके। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए हर संभावित अवरोध को समय रहते दूर किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं के साथ साथ आमजन को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े ।
चारधाम यात्रा सकुशल एवं व्यवस्थित, यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस टीमें मुस्तैदी के साथ है खड़ी ।
















Leave a Reply