कोटद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के दिशा-निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम दैनिक चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा एक व्यक्ति गौरव पाल निवासी- कोटद्वार को 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ सिंबलचौड़ से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोगर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
गौरव पाल पुत्र राम सिंह सिंबल चौड़ कोटद्वार पौड़ी
















Leave a Reply