पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के दिशा-निर्देशन में जनपद में नशा, मानव तस्करी एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक्स यूनिट (ANTF) एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के सहयोग से एक संयुक्त जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक एवं कार्यशाला के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, मानव तस्करी, वेश्यावृत्ति, भिक्षावृत्ति जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों एवं नागरिकों को सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी साझा की गई तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
नशा मानव तस्करी व सामाजिक अपराधों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया संयुक्त जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक व कार्यशाला के माध्यम से आम-जनमानस को जागरूक करने के साथ दी महत्वपूर्ण सुरक्षात्मक जानकारी ।
















Leave a Reply