संवेदनशीलता और सतर्कता का उदाहरण: पुलिस टीम की तत्परता से वृद्ध महिला को सुरक्षित किया परिजनों के सुपुर्द ।

पौड़ी | कल रात्रि ड्यूटी के दौरान कोतवाली श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत गश्त के दौरान पुलिस टीम की नजर एक वृद्ध महिला पर पड़ी, जो अकेले एवं असहाय अवस्था में इधर-उधर भटक रही थीं। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम श्रीमती बचनी देवी, निवासी तपोवन बताया। उन्होंने बताया कि वे ऋषिकेश में अपने दांत का उपचार कराने गई थीं, किंतु सुनने में कठिनाई एवं मोबाइल फोन का उपयोग न कर पाने के कारण मार्ग भटककर श्रीनगर पहुंच गईं और परिजनों से संपर्क नहीं हो सका । स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस टीम द्वारा महिला को सुरक्षित थाने लाया गया, जहां उन्हें आवश्यक देखभाल और सहयोग प्रदान किया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। सूचना मिलने पर महिला के पुत्र कोतवाली श्रीनगर पहुंचे, जहां सत्यापन के उपरांत बचनी देवी व उनके पास मौजूद दो जोड़ी सोने के कुंडल एवं ₹3500 नगद धनराशि को भी पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ सुरक्षित रखते हुए उनके पुत्र के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *