नैनीताल SSP प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देशों असर, जुए के अड्डे पर सर्जिकल स्ट्राइक, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹6.67 लाख से अधिक नगद बरामद |

नैनीताल |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर अपराधिक गतिविधियों अराजकता, अवैध नशे के कारोबार व सर्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने- खिलवाने वाले लोगों व जुए के अड्डों पर पैनी नजर रखते हुए छापेमारी कर कड़ी करवाई किए जाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों, एसओजी को कड़े निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के अनुपालन में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी, दीपशिखा सीओ लालकुआ,सुमित पांडेय सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में कालाढूंगी पुलिस एवम एसओजी व लालकुआ पुलिस को 02 अलग अलग मामले में बड़ी सफलता मिली है। जिसमे जुए के अडडे से 12 जुआरी गिरफ्तार हुए मौके से 6,67,650 रुपये बरामद किए गए हैं।

मामला-01
कोतवाली कालाढूंगी-

प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोटाबाग क्षेत्र के जंगल में दबिश दी गई, अभियुक्तगण हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से जुआ सामग्री एवं नकदी बरामद कर 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा FIR संख्या 113/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

1- बेनट चरन पुत्र ईशा चरन निवासी राजेन्द्र नगर, थाना हल्द्वानी
2- हेम चन्द्र तिवारी पुत्र कैलाश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम मनोजरथपुर, थाना रामनगर
3- जसवन्त सिंह पुत्र पान सिंह भोजक निवासी लोहरिया साल, हल्द्वानी
4- नमन जोशी पुत्र मदन मोहन जोशी निवासी लामाचौड़, थाना मुखानी
5- प्रेम चन्द्र अग्रवाल पुत्र मोर मुकुट अग्रवाल निवासी मैन बाजार, कालाढूंगी
इनके अतिरिक्त कुन्दन नेगी, मोंटू, कालू एवं अन्य तीन व्यक्ति (सभी निवासी कोटाबाग क्षेत्र) अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

बरामदगी:
₹5,66,000/-नकद राशि
02 गड्डी ताश व 52 पत्ते, त्रिपाल

मामला-02
👉 एसओजी व कोतवाली लालकुआ पुलिस की गिरफ्त में 07 जुआरी, एक लाख रुपये बरामद

प्रभारी निरीक्षक लालकुआ बृजमोहन राणा व एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एवं एसओजी टीम द्वारा बिन्दुखत्ता क्षेत्र में सट्टे के अड्डे पर दबिश दी गई।
दौरान अभियान बलवन्त की खाली दुकान, कार रोड बिन्दुखत्ता से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से ₹1,01,650 नकद राशि एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1- संजय सिंह पुत्र रतन सिंह,
2- विजय जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी
3- बलवंत सिंह पुत्र स्व. खिलाफ सिंह
4- नरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह
5- कुवर सिंह पुत्र तेज सिंह,
6- खड़क सिंह पुत्र माधव सिंह
7- कमलेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह
उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में मु0अ0सं0 217/25, धारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दीपावली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सट्टा-जुआ एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो शांति व्यवस्था भंग करेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *