दीपावली से पहले नशे के सौदागरों पर पुलिस की कड़ी नजर — भीमताल पुलिस ने 02 तस्करों को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ आदि की तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं । उक्त आदेश के क्रम में जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में संजीत राठौड़ थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा सलड़ी पुलिस चौकी पर चैकिंग के दौरान स्कूटी सं0-UK01D-8099 को चैक किये जाने पर अविनाश कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी मौहल्ला खत्याड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र 24 वर्ष व कलमेश कुमार पुत्र जमन राम निवासी न्यू इन्द्रा कालोनी खत्याड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र 30 वर्ष को 4.92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी / गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीमताल पर मु0अ0सं0- 66/2025 धारा-08/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगणों ने पूछताछ पर बताया कि वे ये स्मैक गफूर बस्ती वनभूलपुरा के रहने वाले अमन नाम के व्यक्ति से 3000/- रू0 ग्राम के हिसाब से खरीदकर लाये और अल्मोड़ा लेकर जा रहे थे। इस क्रम में वनभूलपुरा निवासी अमन के सम्बन्ध में जांच जारी है।

गिरफ्तारी-

1-अविनाश कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी मौहल्ला खत्याड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र 24 वर्ष
2-कलमेश कुमार पुत्र जमन राम निवासी न्यू इन्द्रा कालोनी खत्याड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र 30 वर्ष

बरामदगी- 4.92 ग्राम अवैध स्मैक मय स्कूटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *