हल्द्वानी पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारी को वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा हीरानगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान भोलानाथ गार्डन टेंपो स्टैंड के पीछे स्कूटी संख्या UK 04V1916 से अवैध शराब बेचने वाले अभियुक्त मोहन चंद कोली पुत्र दनी राम कोली निवासी मुंगली गार्डन थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष को 66 क्वाटर (लगभग 02 पेटी) अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही अभियुक्त द्वारा शराब की तस्करी हेतु प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *