भीमताल |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालयों से जारी आदेशों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन एवं दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में, संजीत राठौड़, थानाध्यक्ष थाना भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई । पुलिस टीम ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 76/2022 से संबंधित वारण्टी अभियुक्त अरविन्द साह पुत्र शिवनाथ साह निवासी ग्राम भरपटिया, थाना मनुवा फुलचोक, जिला बेतिया, पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को बिहार से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पिछले 03 वर्षों से फरार चल रहा था तथा माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था । अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
भीमताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही– बेल पाकर 03 वर्षों से फरार वारंटी बिहार से गिरफ्तार |
















Leave a Reply