काठगोदाम पुलिस ने 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

काठगोदाम | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है । प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान हल्द्वानी बायपास रोड नावाड खेड़ा काठगोदाम अभियुक्त अभिषेक गंगवार पुत्र नरेश गंगवार निवासी नशा मुक्ति के पास चौपुला चौराहा काठगोदाम को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है । उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *