लालकुआ भवाली पुलिस ने 03 शराब तस्कर किये गिरफ्तार तीन अलग-अलग मामलों में अवैध शराब बरामद शराब बिकवाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही |

नैनीताल  | प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के दिशा निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस ने दो अलग–अलग अभियानों में 02 नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान नगीना कॉलोनी ठोकर लालकुआं से दानिश पुत्र बड्डे अंसारी निवासी बंगाली कॉलोनी लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 21 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह शराब उसे दानू सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति द्वारा बिकवायी जा रही थी और बदले में मजदूरी दी जाती थी।

दूसरी कार्यवाही-

दौराने गश्त पुलिस टीम द्वारा रेलवे पटरी किनारे मंदिर के पास, 2 किलोमीटर लालकुआं से सौरभ विश्वास उर्फ गोपी पुत्र विश्वजीत निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं को 51 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह शराब चंदन टाकुली द्वारा बिकवायी जा रही थी।

कोतवाली भवाली-

पुलिस टीम द्वारा आज सुरेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह पता ग्राम नौगांव पोस्ट बड़गांव डिस्ट्रिक्ट अल्मोड़ा के कब्जे से 96 पाउच देशी मसालेदार शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

सभी मामलों में अभियुक्तगण एवं शराब बिकवाने वाले तस्करों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60/69(B) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *