एसपी जीआरपी के नेतृत्व मे लगातार जीआरपी कर रही अभियुक्तों पर कार्यवाही चोरी किये मोबाईल सहित जीआरपी काठगोदाम ने अभियुक्त को दबोचा |

काठगोदाम | थाना जीआरपी काठगोदाम पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 21/25 धारा-305(सी), BNS बनाम अज्ञात के सफल अनावरण हेतु एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक रेलवेज के दिशा-निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज एवं क्षेत्राधिकारी रेलवेज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी काठगोदाम के नेतृत्व में घटना के यथाशीघ्र अनावरण हेतु थाना जीआरपी काठगोदाम में सुरागरसी पतारसी टीम का गठन किया गया । जिसमे गठित टीम के द्वारा अभि० गुलफाम पुत्र असफाक निवासी- वार्ड 14 हल्द्वानी इन्द्रानगर जिला नैनीताल 22 वर्ष मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुआ मोबाइल फोन iphone के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तार से पूछताछ की गयी उसके द्वारा बताया की चोरी का मोबाइल मैने फरमान पुत्र जावेद निवासी वार्ड न0-32 इन्द्रा कॉलोनी मलिक का बगीचा ,बनभूलपुरा से खरीदा है जिस पर गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर उक्त मो० फरमान उपरोक्त को नगर निगम शौचालय कार पार्किंग के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया । जिसके द्वारा दौराने पूछताछ बताया गया कि सुबह के समय रानीखेत एक्स0 ट्रेन में रेलवे स्टेशन हल्द्वानी से रेलव स्टेशन काठगोदाम के बीच चलती ट्रेन के एसी कोच से चार्जिंग पर लगाया गया। जो मैने चोरी किया था अभियुक्त अभि० गुलफाम पुत्र असफाक निवासी वार्ड- 14 हल्द्वानी इन्द्रानगर जिला नैनीताल 22 वर्ष 317 (2) BNS में गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लेकर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया तथा अभियुक्त मो० फरमान पुत्र जावेद निवासी वार्ड न0-32 इन्द्रा कॉलोनी मलिक का बगीजा बनभूलपुरा को न्यायालय हल्द्वानी रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया

अपराधिक इतिहास अभि0 फरमान–
1.मु.अ.स.-29/2024 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना बनफूलपुरा जनपद नैनीताल

2- मु0अ0सं0-231/2024 धारा 303(2)/317 (2) बीएनएस थाना थाना बनफूलपुरा जनपद नेनीताल

3-मु0अ0सं0-113/2025 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना बनफूलपुरा जनपद नैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *