नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी मुखानी क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में दिनेश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बीती रात को मुखानी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान चारधाम मंदिर से आगे लामाचौड़ की तरफ अभियुक्त सोनू गिहार पुत्र प्रीतम निवासी कोटाबाग कालाढूंगी को 51 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना मुखानी पर मु0अ0सं0-205/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *