नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा आगामी “बारावफात (ईदुल-मिलादनवी)” के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को अपने–अपने क्षेत्रों में स्थापित पीस कमेटी/सीएलजी की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं । जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा आगामी “बारावफात (ईदुल-मिलादनवी)” को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बनभूलपुरा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ ऐवान-ए-जहूर बैंकट हाल में गोष्ठी आयोजित की गयी
।
▪सभी से अपील की गई कि धार्मिक आयोजन के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें।
▪धार्मिक आयोजन के दौरान प्रभावी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।
▪कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेगा यदि ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
▪संबंधित कार्यदाई संस्थाओं से बिजली की पर्याप्त आपूर्ति देने को कहा गया।
▪धार्मिक आयोजन के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सभी प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को प्रचारित प्रसारित न करें अन्यथा विधि पूर्वक सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जाएगा।
▪प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि कोतवाली क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे तथा बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे।
इस दौरान बैठक में सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, सुशील जोशी वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनभूलपुरा, नगर निगम के प्राधिकारी समेत सीएलजी/पीस कमेटी के सदस्य, व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के धार्मिक अनुयाई समेत अभिसूचना इकाई तथा थाना पुलिस बल उपस्थित रहे ।
















Leave a Reply