नैनीताल |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी एवं अवैध शराब की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा दो अलग-अलग सफल कार्यवाहियां की गईं—
1. बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक वनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दौराने चैकिंग/देखरेख शान्ति व्यवस्था के दौरान अभियुक्त रिजवान मियां पुत्र राशिद मियां निवासी रईस हलवाई के पास मोहम्मदी मस्जिद, इन्द्रा नगर, बनभूलपुरा को यात्री शेड गोला बाईपास रोड स्लाटर हाउस के पास से एक बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी पर अवैध रूप से मादक इंजेक्शन परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 8/22/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी
* 8 स्ट्रिप में 40 इंजेक्शन Buprenorphire Hydochloride 2 ML
* 39 इंजेक्शन Phenramile Maleate IP 10ML
* 10 इंजेक्शन Avil
कुल- 89 नशीले इंजेक्शन
2. काठगोदाम पुलिस की कार्यवाही
थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त अजय सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह निवासी पश्चिमी खेड़ा, गोलापार को स्टेडियम गोलापार से लगभग 60 मीटर आगे गोलापुल की ओर से 52 मसालेदार टेट्रा पाउच देसी शराब (संतरा ब्रांड) के साथ गिरफ्तार किया गया ।
















Leave a Reply