स्कूटी से चरस की तस्करी कर रहे एक युवक को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार |

हल्द्वानी | एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी की चौकी टीपी नगर पुलिस टीम द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति प्रकाश सिंह नैनवाल पुत्र महेंद्र सिंह नैनवाल निवासी धौलखेड़ा बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष को उसकी स्कूटी की डिग्गी से 497 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *