बनभूलपुरा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में अवैध सट्टा/जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बनभूलपुरा के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम द्वारा मो. खालिद पुत्र मो. तय्यब निवासी दुर्गा मंदिर के पास, बड़ी रोड इंदिरानगर थाना बनभूलपुरा को छोटी रोड बरसाती नाले के पास से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं नगदी ₹5340 बरामद हुआ । इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में धारा 13 G Actके अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बनभूलपुरा पुलिस का सट्टा खाई-बाड़ी पर प्रहार, एक अभियुक्त सट्टा पर्ची व नगदी सहित गिरफ्तार |
















Leave a Reply