चोरगलिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 03 शराब तस्करों को 561 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ किया गिरफ्तार |

चोरगलिया | प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत

1- अ0उ0नि विजय सिंह राणा, का0 जितेंद्र सिंह व का0चालक दिनेश लाल द्वारा इलाका चोरगलिया में ग्राम दुबेलवेरा क्षेत्र के पास से नरेश चन्द्र जोशी पुत्र स्व0 हरीश चन्द्र जोशी निवासी खोलाबाजार लाखनमण्डी थाना चोरगलिया को एक प्लास्टिक के कट्टे में 75 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।
2- हे0कानि0 ना0पु0 जगदीश सिंह, का0 भारत भूषण, का0अंकुश चन्याल के द्वारा पानी के टंकी के पास इन्द्रपुर जाने वाले रास्ते के पास से अभियुक्त बलदेव सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी ढौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर को एक प्लास्टिक के कट्टे में 266 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया
3- हे0कानि0 पुष्कर सिंह द्वारा मय हमराही कर्मगण का0 राजेश सिंह और का0 नाजिर द्वारा थाना क्षेत्र जोगानाली तिराहे से पहले ट्यूबेल को जाने वाले रास्ते से जसवन्त सिंह पुत्र स्व0 करम सिंह निवासी ढौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर को 220 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ़्तार कर सभी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *