नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा दानीबंगर वन चौकी से डोलीखत्ता रेंज ऑफिस रोड से अमित सिंह पुत्र दिलेर सिंह निवासी धौराडाम,थाना किच्छा,उधम सिंह नगर,उम्र 22 वर्ष को 143 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।
2- अभियुक्त रेशम सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी धौराडाम,थाना किच्छा,जिला उधम सिंह नगर उम्र 42 वर्ष को 150 पाउच अवैध कच्ची शराब साथ ग्राम बसंतपुर से गिरफ्तार* कर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
















Leave a Reply