तल्लीताल पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन में लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों तथा वांछित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डॉ0 जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा निर्देशन में रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में वारण्टी श्यामलाल उम्र 55 वर्ष पुत्र दानीराम निवासी सूर्यागांव दोगडा ज्योलीकोट थाना तल्लीताल जनपद नैनीताल संबंधित फौजदारी वाद संख्या- 5020/2023 धारा-504/506 भादवी0 थाना तल्लीताल नैनीताल को सूर्यागांव दोगडा ज्योलीकोट थाना तल्लीताल से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *