उत्तराखंड पुलिस के नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे 02 पुलिस अधिकारी/ कर्मियों को एस०एस०पी० नैनीताल ने किया सम्मानित, स्वस्थ्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई |

नैनीताल | नैनीताल पुलिस में नियुक्त 02 पुलिस कार्मिकों को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में प्रहलाद नारायण मीणा, एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल सभागार में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी/ कर्मियों का विवरण निम्नवत है-

◻ उमेश चंद्र अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।

◻मीना, अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस। (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।

कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ डीजीपी सर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई। तत्पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया । एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आपके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं सभी पुलिस कर्मियों के लिए अनुकरणीय हैं। अब आपके जीवन की दूसरी पारी शुरू होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें । एसएसपी नैनीताल द्वारा सेवानिवृत हो रहे अधिकारी/ कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।

विदाई समारोह के दौरान प्रमोद शाह सीओ नैनीताल, नरेंद्र सिंह कुंवर मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल,राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार समेत शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *