नैनीताल पुलिस का बृहद सत्यापन अभियान 188 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन सत्यापन न कराने पर 13 व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट में चालान |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जिले के प्रत्येक थाने व कस्बे में सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि संदिग्धों/आपराधिक तत्वों के क्रियाकलापों पर अंकुश लगाया जा सके । जिस क्रम में पुलिस टीमों द्वारा जिलेभर में सभी फड़, रेहड़ी, दुकानदार, किरायेदार, घरेलू कामगार, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों का लगातार सघन सत्यापन किया जा रहा है । पुलिस टीमों के साथ-साथ SSB, PAC, पुलिस टीम, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा द्वारा स्वयं गली-मोहल्लों में जाकर सत्यापन की निगरानी की जा रही है। अब तक सैकड़ों लोगों का सत्यापन हो चुका है । बीते दिवस पुलिस टीमों द्वारा हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी, बनभूलपुरा, मुखानी तथा चोरगलिया द्वारा वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया ।

सत्यापन के दौरान

* 188 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
* 13 व्यक्तियों पर सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई जुर्माना- 3,250 रुपया

नैनीताल पुलिस की अपील-

जनता से अपील है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं।
सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *