काठगोदाम | एस0पी0 जीआरपी के आदेशानुसार जीआरपी थाना काठगोदाम द्वारा रेलवे स्टेशन लालकुआं में पार्किग, प्लेटफॉर्म व साप्ताहिक लालकुआं -बेंगलुरु ट्रेन में चैकिंग की गई तथा रेल यात्रियों को चोरों, उचक्कों , झपट्टामारो, उठाईगिरोह व चैन स्नेचरों, जहरखुरानों से सावधान रहकर यात्रा करने हेतु जागरूक किया गया । साप्ताहिक लालकुआं -बेंगलुरु ट्रेन के कोच अटेंडेंस को भी ब्रीफ किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । नो पार्किंग में खड़े वाहनों का अंतर्गत एमवी एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई तथा पुलिस अधिनियम व कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई ।
जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन व ट्रेनों मे चैकिंग तथा जागरूकता अभियान निरंतर जारी चैकिंग के दौरान कोटपा व एम0वी0 एक्ट मे की गई चलानी कार्यवाही |
















Leave a Reply