कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

बनभूलपुरा | डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त* को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त *मो. शाहिद पुत्र अब्दुल वाहिद, निवासी लाइन नं. 15, लाल मस्जिद के पीछे, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 45 वर्ष* है। अभियुक्त क्रिमिनल केस संख्या 340/2020, मु.अ.सं. 324/2019, धारा 379/511 भादवि एवं 26 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित चल रहा था । अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अपना ठिकाना बदलकर रह रहा था। कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा प्रातः*उसके आवास पर दबिश देकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट की प्रति तामील कराते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *