गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करो, हल्द्वानी से उठी बड़ी मांग, सैकड़ों गौ-रक्षक सड़कों पर, मुख्यमंत्री आवास करेंगे कूच |

हल्द्वानी | हल्द्वानी में गौ संरक्षण को लेकर आज सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर राणा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने गौमाता की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्हें राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग उठाई। साथ ही सरकार से गौवंश के संरक्षण और उनके बेहतर प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की हल्द्वानी में गौ-रक्षकों और करणी सेना से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश में निराश्रित गौवंश की स्थिति चिंताजनक है। उनका कहना है कि सड़कों पर घूम रहे गौवंश के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं और पशुओं की देखभाल के लिए ठोस व्यवस्था की जरूरत है प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर राणा ने सरकार से गौमाता को राष्ट्र पशु का दर्जा देने की मांग की । उन्होंने कहा कि इससे गौ संरक्षण को और मजबूती मिलेगी तथा गौवंश की दुर्दशा रोकने के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जा सकेंगी वहीं जोगिंदर राणा ने रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, रामनगर समेत प्रदेशभर के गौ-प्रेमियों और गौ-रक्षकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई जाएगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *