तीनपानी में चापड़ व छुरे से हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही |

हल्द्वानी | वादी यमन प्रकाश पुत्र वेद प्रकाश, निवासी तीनपानी, हल्द्वानी द्वारा शनि मंदिर के पास, सोनकर फार्म, तीनपानी मंडी के निकट अभियुक्तगण 1. गौरव महतोलिया, 2. सौरभ महतोलिया, 3. सचिन महतोलिया निवासीगण निवासी एकता बिहार, गली नं. 04, सोनकर फार्म, तीनपानी, हल्द्वानी, द्वारा वादी एवं उसके भाई के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा वादी के भाई पर जान से मारने की नीयत से चापड़ एवं छुरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने संबंधी दाखिला तहरीर कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर एफआईआर संख्या 256/2026, धारा 109, 351(2), 351(3), 352 बीएनएस बनाम गौरव महतोलिया* आदि पंजीकृत की गई । उक्त प्रकरण का मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मनोज कुमार कत्याल अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, पतारसी-सुरागरसी की गई तथा मुखबिर को सक्रिय कर तत्काल कार्यवाही करते हुए 1- गौरव, 2- सचिन, को मंगलपड़ाव से गिरफ्तार किया गया । तत्पश्चात अभियुक्त सौरभ महतोलिया पुत्र मोहन महतोलिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी उपरोक्त को टैक्सी स्टैंड, भोटियापड़ाव से गिरफ्तार किया गया । दौरान विवेचना, वादी एवं अभियुक्तों के बयान तथा घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में *धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1.* गौरव महतोलिया पुत्र मोहन महतोलिया, निवासी एकता बिहार, गली नं. 04, सोनकर फार्म, तीनपानी, हल्द्वानी, उम्र 25 वर्ष।
*2.* सचिन महतोलिया पुत्र मोहन महतोलिया, उम्र 19 वर्ष।
*3.* सौरभ महतोलिया पुत्र मोहन महतोलिया, उम्र 22 वर्ष।
निवासीगण उपरोक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *