प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने अवैध तमंचा समेत किया गिरफ्तार ।

नैनीताल | हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रापर्टी को लेकर अवैध तमंचा दिखाने एंव फायर होने की अन्य माध्यमों से कोतवाली हल्द्वानी को सूचना प्राप्त हुई । उक्त प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । एसएसपी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में थाना स्तर पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई ।

*पुलिस कार्रवाई:-*

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी सुरागरसी एवं मुखबिर मामूर किए गए बेलबाबा व उसके आस-पास के क्षेत्र में चैकिंग की गयी तो मुख मुखबिर खास की सूचना पर *रोड किनारे जंगल में बने खंडहर में प्रांपर्टी प्रकरण में तमंचा दिखाने / गोली* चलाने वाला व्यक्ति छुपा मिला जिससे नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपने *नाम हरिद्वारी पुत्र मंगली, निवासी हरिपुर जमनसिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी, उम्र 55 वर्ष, बताया व उसके पास से 01 अदद अवैध तमंचा .32 बोर एवं जिंदा कारतूस बरामद हुआ उक्त व्यक्ति को अवैध तमंचा रखने के जुर्म से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में *एफआईआर संख्या 255/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर किया गया है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

हरिद्वारी पुत्र मंगली, निवासी हरिपुर जमनसिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी, उम्र 55 वर्ष।

*बरामदगी*
01 अवैध तमंचा (.32 बोर)
01 अदद जिंदा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *