नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बेतालघाट पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया ।
*पुलिस कार्रवाई:-*
थाना बेतालघाट पुलिस द्वारा गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त चन्द्रशेखर को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक जूली गोल्ड माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद की गई ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
चन्द्रशेखर पुत्र हरिदत्त, निवासी ग्राम चन्द्रकोट, तहसील/थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल।
*बरामदगी:-*
96 टेट्रा पैक जूली गोल्ड माल्टा देशी मसालेदार शराब
*विधिक कार्रवाई:-*
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।















Leave a Reply