एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चोरगलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राना के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान
प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

*पुलिस कार्रवाई:-*
पुलिस टीम द्वारा कांठबास चर्च की बाउंड्री के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
करन चौधरी पुत्र सोमपाल चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी खनवाल कटान, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल।

*विधिक कार्रवाई:-*
अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या-33/2026, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*बरामदगी:-*
एक अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *