नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एंव सीओ हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
*पुलिस कार्रवाई:-*
थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से *14.56 ग्राम अवैध स्मैक* बरामद हुई।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
फिरोज पुत्र अफगेज, उम्र 32 वर्ष, निवासी काबुल का गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर वार्ड नं. 30, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
*विधिक कार्यवाही:-*
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में *एफआईआर संख्या-123/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है तथा उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।















Leave a Reply