नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को एक और सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चौकी बिंदुखत्ता क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, गश्त तथा अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी व पुलिस टीम द्वारा खुरिया खत्ता नंबर-08, बिंदुखत्ता क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हीरा सिंह मेहरा पुत्र मोती सिंह, निवासी खुरिया खत्ता नं.-08, बिंदुखत्ता, लालकुआं को *एक प्लास्टिक के कट्टे में 76 पाउच कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 105/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*बरामदगी:-*
• 76 पाउच अवैध कच्ची शराब












Leave a Reply