मुख्यमंत्री के रामनगर में दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद एसपी नैनीताल ने ब्रीफिंग लेकर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के दिए कड़े निर्देश |

रामनगर | एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार जनपद में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के दिशा–निर्देश दिए गए हैं ।

तत्क्रम में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल* द्वारा *रामनगर* में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।

*ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:*

▫️*सख्त एक्सेस कंट्रोल:* वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

▫️*सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग:* सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।

▫️*सुगम यातायात व्यवस्था:* आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।

▫️*व्यवहार कुशलता:* ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।

▫️*वीआईपी मार्ग:* वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।

▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ रामनगर विमल प्रसाद सीओ, अंकित थपलियाल सीओ(UT), सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *