आईजी कुमाऊं ने थाना बेतालघाट और नवनिर्माणाधीन थाना भवन एवं परिसर का किया निरीक्षण सुरक्षा मानकों व जन-सुविधाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश |

नैनीताल | पुलिस महकमे में कार्यकुशलता, अनुशासन, पारदर्शिता और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से निवेदिता कुकरेती पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी कुमाऊं ने थाने के विभिन्न पटलों, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों और निर्माणाधीन परिसर के कार्यों की गहन समीक्षा की । इस अवसर पर रेवाधर मठपाल (एसपी भवन), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), विजय नेगी (थानाध्यक्ष बेतालघाट) जयांक पांडे (सहायक अभियंता) दीपा मिराल (भवन लिपिक) सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी* मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

_*थाना परिसर एवं कार्यालयों का सघन निरीक्षण*_

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना बेतालघाट के थाना कार्यालय, आगंतुक कक्ष, CCTNS कक्ष, मालखाना, हवालात और बैरिक इत्यादि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए:

*डिजिटल एवं ऑफलाइन रिकॉर्ड का अपडेशन:* CCTNS और थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आईजी कुमाऊं ने सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों को समय पर पूरा करने तथा विभागीय पोर्टलों को तत्काल अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए।

*त्वरित जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण:* आगंतुक कक्ष की व्यवस्थाओं को देखते हुए निर्देश दिए गए कि जनता से प्राप्त होने वाले सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।

*गुणवत्तापूर्ण विवेचना:* थानाध्यक्ष बेतालघाट को कड़े निर्देश दिए गए कि थाने में लंबित सभी विवेचनात्मक कार्यवाहियों को बिना किसी ढिलाई के, पूरी निष्पक्षता और उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए।

_*नवनिर्माणाधीन थाना भवन एवं परिसर हेतु कार्यदायी संस्था को दिशा-निर्देश*_
नव निर्माणाधीन थाना भवन एवं परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए कार्यदायी संस्था को मौके पर निर्देश दिए गए:-

*परिसर में सघन पौधरोपण:* थाने के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से परिसर की चारों ओर की बाउंड्री वॉल के साथ अनिवार्य रूप से पौधरोपण (वृक्षारोपण) करने के निर्देश दिए गए।

*हवालात में सुरक्षा व वेंटिलेशन:* निर्माणाधीन महिला और पुरुष हवालात को पूरी तरह पुलिस की सीधी निगरानी में रखने और बेहतर वेंटिलेशन के लिए वहाँ लोहे के मजबूत सरियों वाली एक अतिरिक्त खिड़की लगाने को कहा गया।

*पब्लिक फ्रेंडली थाना प्रभारी कक्ष:* थानाध्यक्ष कक्ष में एक पारदर्शी खिड़की लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे कक्ष के अंदर से ही बाहर आने-जाने वाले फरियादियों और जनता पर आसानी से नजर रखी जा सके।

*बैरकों में एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था:* महिला और पुरुष बैरकों में पुलिस जवानों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हवा के उचित निकास के लिए तत्काल (Exhaust Fan) लगाने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

*गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: आईजी कुमाऊं*
निरीक्षण के समापन पर *पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य उच्च मानकों के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि स्थानीय जनता और पुलिस कर्मियों को इस आधुनिक परिसर का शीघ्र लाभ मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *