नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हल्द्वानी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है । काफी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे एन.आई. एक्ट से संबंधित एक स्थाई वारंटी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वांछितों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह प्रभावी कार्रवाई की गई । पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर को थाना मुखानी क्षेत्र के आदर्श नगर, पीली कोठी गली नंबर 4 में स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी गई। पुलिस ने वहां पर छिपे लंबे समय से फरार वारंटी को धर दबोचा। वारंटी के खिलाफ माननीय न्यायालय से वारंट जारी था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
गौरव आनंद पुत्र सेवाराम
निवासी–गांधीनगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
*संबंधित मामला:-* फौजदारी वाद संख्या- 1958/2023, धारा- 138 एन.आई. एक्ट।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।














Leave a Reply