एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुक्तेश्वर पुलिस का नशे पर एक्शन 04 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार |

नैनीताल | डॉ मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने एक तस्कर को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है । डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल एवं रविकांत सेमवाल सीओ भवाली* के पर्यवेक्षण में थाना मुक्तेश्वर पुलिस टीम द्वारा मुक्तेश्वर क्षेत्र के ‘गहना’ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 04 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में F.I.R. No.- 19/26, धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*बरामदगी का विवरण:*
*1.* अंग्रेजी शराब(8 PM): 02 पेटी
*2.* किन्नु देशी शराब: 01 पेटी
*3.* टेट्रा पैक अंगूर देशी शराब: 01 पेटी

*अभियुक्त का विवरण:*
विमल सिंह पुत्र वेदप्रकाश, निवासी- गुनियालेख, धारी, थाना मुक्तेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *